{"_id":"5c86bba3bdec2214577e6906","slug":"155233382412-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू घाट पर ट्रक की चपेट में आकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू घाट पर ट्रक की चपेट में आकर चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर। थाना क्षेत्र के खरका बालू घाट पर सोमवार रात ओवर लोड बालू लदा ट्रक बैक करते समय दूसरे ट्रक का चालक कुचल गया। इससे उसकी मौत हो गई।
राजस्थान के जनपद धौलपुर थाना मनियां के बासन पूर्वा निवासी दीनदयाल सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई नेमीचंद्र (30) ट्रक चालक था। रविवार रात राजपुर थाना क्षेत्र के खरका बालू घाट पर बालू लोड करने आया था। साथी ट्रक चालकों ने मोबाइल पर उसके घायल होने की सूचना दी।
पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। राजपुर थाना के उपनिरीक्षक दशरथ सिंह ने बताया कि बालू घाट पर ट्रक बैक करते समय दूसरे ट्रक का चालक नेमीचंद्र चपेट में आकर घायल हो गया था। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई है। चचेरे भाई दीनदयाल सिंह की तहरीर पर इत्फाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे मे लिया गया है।
विज्ञापन
बालू घाट पर ट्रक की चपेट में आकर चालक की मौत