फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   यशोदा कुंवरयादव महिला महाविद्यालय का सेंटर रद

यशोदा कुंवरयादव महिला महाविद्यालय का सेंटर रद

Sat, 02 Mar 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
यशोदा कुंवरयादव महिला महाविद्यालय का सेंटर रद

विज्ञापन
पुखरायां । यशोदा कुवंर यादव महिला महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दो दिन से हंगामा चल रहा है। इसके चलते सीएसजेएम विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्र बदल दिया है। अब यशोदा कुंवर यादव महिला महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे सभी छात्र आरएसजीयू महाविद्यालय पुखरायां में परीक्षा देंगे।

आरएसजीयू महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी ने बताया कि यशोदा कुंवर यादव महिला महाविद्यालय में वहां की छात्राओं के अलावा शिववती शिवनंदन शुक्ला महाविद्यालय के छात्र परीक्षा दे रहे थे। शनिवार को सभी छात्र,छात्राएं आरएसजीयू महाविद्यालय में परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि यशोदा कुंवर यादव महिला महाविद्यालय में फर्जी प्रवेशपत्र देने का आरोप लगाकर छात्राएं हंगामा कर रहीं थीं।
विज्ञापन


छात्राओं ने शुक्रवार को भी तहसील परिसर में धरना दिया। धरने पर बैठीं बीए प्रथम की छात्रा जायरीन, संध्या यादव, रश्मि देवी, योगेंद्री गोस्वामी, नूरजहां, राखी यादव, राधा, गुलशन नाज, शर्मिला, प्रतिक्षा यादव, अफरोज और बीए द्वितीय वर्ष की संध्या यादव, कीर्तिदेवी ने बताया कि महाविद्यालय से पंजीयन कराया था। आरोप लगाया कि फर्जी प्रवेशपत्र से उन्हें परीक्षा दिलाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेशपत्रों पर विषय गलत अंकित होने पर कुछ छात्राओं ने विश्वविद्यालय की साइट पर प्रवेशपत्रों का मिलान किया। वेबसाइट पर उनको दिए गए प्रवेशपत्र दर्ज ही नहीं मिले। प्रबंधन से शिकायत करने पर भी जवाब नहीं मिला तो बुधवार को कोतवाली भोगनीपुर में प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। छात्राओं ने कहा कि मजबूरन उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। शुक्रवार को छात्रा संध्या यादव की तहरीर पर विद्यालय प्रबंधक ज्ञानसिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राचार्य डॉ. संगम लाल मिश्रा फर्जी प्रवेशपत्र का सवाल टाल गए, उन्होंने ये जरूर कहा कि हंमागे की सूचना विश्व विद्यालय को दी गई है।



फर्जी प्रवेशपत्र देने का आरोप लगाकर धरने पर बैठीं छात्राओं के समर्थन में तहसील के अधिवक्ता खड़े हो गए। अधिवक्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार के कार्यालय बंद करा दिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजभान सिंह सचान, महामंत्री अनादि मिश्र, दीपक पांडेय, शिव सिंह, सुनील यादव, शांतनु सचान ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने छात्राओं की शिकायत नहीं सुनीं। उल्टे छात्राओं को भलाबुरा कहकर कार्यालय से निकाल दिया। एसडीएम राजीव राज का कहना है कि आरोप गलत हैं। उन्होंने गत गुरुवार को ही रिपोर्ट लिखवाने के लिए कोतवाल से बात की थी।




यशोदा कुंवरयादव महिला महाविद्यालय का सेंटर रद
आरएसजीयू महाविद्यालय में परीक्षा देंगे केंद्र के छात्र-छात्राएं
क्रासर
फर्जी प्रवेशपत्र का आरोप लगाने वाले छात्राएं धरने पर बैठीं
कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 01 पीयूकेपी 1 : धरने पर बैठी महाविद्यालय की आक्रोशित छात्राएं।
01 पीयूकेपी 2 : छात्राओं को समझाते कोतवाल भूपेंद्रसिंह राठी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed