फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मुख्यमंत्री आज युवाओं से करेंगे मन की बात

मुख्यमंत्री आज युवाओं से करेंगे मन की बात

Fri, 22 Feb 2019 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज युवाओं से करेंगे मन की बात

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। प्रदेश के युवाओं के विचारों को जानने के साथ ही उनके सरकार के प्रति नजरिये को जानने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवाओं से मन की बात करेंगे। प्रदेश के 80 लोकसभाओं में होने वाले कार्यक्रम में 74 स्थानों पर जहां वन वे व्यवस्था के तहत युवा कार्यक्रम देखेंगे। वहीं 6 स्थानों पर वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से युवा मुख्यमंत्री के मन की बात जानने के साथ ही विचार भी व्यक्त करेंगे।

लोकसभा चुनाव से पूर्व युवाओं के नजरिये को जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत युवाओं के विचारों को जानेंगे। इसके लिए शुक्रवार को अकबरपुर क्षेत्र के रनियां स्थित कुंदन लाल महा विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि प्रदेश की 80 लोक सभाओं में मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कानपुर, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ व लखनऊ में वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री अपनी बात युवाओं तक पहुंचाने के साथ ही उनके विचारों की भी सुनेगें। जबकि शेष अन्य स्थानों पर पत्र पेटियां रखी जाएगी।
विज्ञापन




इसमें मुख्यमंत्री के विचार जानने के बाद युवा अपने विचार व्यक्त कर पेटिका में पत्र डालेंगे, जो सरकार तक भेजा जाएगा। भारत के मन की बात अभियान से युवाओं की मन की बात जानने और उनकी आशा और अपेक्षाओं को संकल्प पत्र में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री आज युवाओं से करेंगे मन की बात
प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में होगा कार्यक्रम
युवाओं के विचारों को जानने को रखी जाएगी पेटिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed