फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   झींझक स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान

झींझक स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान

Fri, 22 Feb 2019 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
झींझक स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झींझक। कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर कालिंद्री एक्सप्रेस में हुए धमाके के बाद गुरुवार को जीआरपी और चौकी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों व उनके सामान की चेकिंग की गई। ट्रेनों यात्रियों और उनके सामान की जांच भी की गई।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी इलाहाबाद अनुभाग हिमांशु कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार को झींझक रेलवे स्टेशन पर चौकी प्रभारी जीआरपी झींझक उपेंद्र कुमार एवं चौकी प्रभारी झींझक अनुराग पांडेय ने स्टेशन पर आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके पहचानपत्र व अभिलेख देखे। साथ ही बैग व अन्य सामान की चेकिंग की। डाउन की फफूंद कानपुर मेमो, मुरी एक्सप्रेस, शिकोहाबाद कानपुर मेमो, अप लाइन की कानपुर टूंडला मेमो, मुरी एक्सप्रेस व शाम 4 बजे जाने वाली कानपुर टूंडला मेमो में यात्रियों के सामान की जांच की गई। चौकी प्रभारी जीआरपी झींझक उपेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर झींझक व अंबियापुर स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। सिविल ड्रेस में सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जीआरपी के सिपाही बृजेश कुमार गौतम, मनीष कुमार, आरपीएफ के जगदीश भदौरिया और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन




पुखरायां स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ ने स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों के सामान की जांच की। सब इंस्पेक्टर केएस मीणा ने बताया कि शाम को चार बजे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। प्लेटफार्म के अलावा 12511 राप्ती सागर एक्सप्रेस में यात्रियों व उनके सामान की चेकिंग की गई। मीणा ने बताया कि यात्रियों को स्टेशन व ट्रेन में अनजान वस्तु मिलने पर रेलवे पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर व ट्रेनों में चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली हावड़ा रूट के रूरा स्टेशन पर आरपीएफ ने रेलवे पुल व अंडर पास सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछतांछ के साथ ही उनके सामान को देखा।

बर्राजपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में धमाके के बाद मिले आतंकी संगठन के पत्र में कानपुर से 30 किमी पूर्व रेलवे लाइन पर किसी बड़ी घटना के अंजाम देने की सूचना के बाद सचेत हुए आरपीएफ प्रभारी एके सिंह की निगरानी में फोर्स ने रेलवे स्टेशन के पास नहर पुल, बैजूपुरवा अंडरपास व रोशनमऊ तक बने सभी अंडरपास की गहनता से जांच की। साथ ही उन्होंने ऐसी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की बात कही। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। वहीं स्टेशन पर ठहराव वाली सभी ट्रेनों की गहनता से जांच कर संदिग्धों पर निगाह रखी जाएगी।



झींझक स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान
स्टेशन पर और ट्रेन में सवार यात्रियों की जांच हुई
सिविल ड्रेस में भी जीआरपी रख रही संदिग्धों पर नजर

फोटो संख्या 21एकेबीपी02- स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस
फोटो संख्या 21एकेबीपी03- ट्रेन में सवारियों का सामान चेक करती पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed