{"_id":"5c5f24b4bdec22271a77bcd6","slug":"154973929814-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। रसूलाबाद झीझक रोड पर कस्बे के द्वारिकागंज मुहल्ले में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नही पहने था।
शनिवार देर शाम रसूलाबाद की तरफ से आ रहा बाइक सवार युवक जैसे ही झींझक कस्बे के द्वारिकागंज मुहल्ले पहुंचा तभी झीझक नहर पुल की तरफ से आयी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुहंची पुलिस ने घायल को सीएचसीे पहुंचाया जहां पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर शिव कुमार ने बताया कि घायल की अस्पताल आने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी। मृतक हेलमेट नही पहन रखा था। चौकी प्रभारी झीझक अनुराग पांडेय ने बताया की मृतक के पास मिले आधार कार्ड मे उसका नाम अजीत (40) निवासी मिलनपुर कानपुर नगर है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत