{"_id":"5c5ddadbbdec2273a339731b","slug":"154965485710-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पंडाल में होंगे विवाह और निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पंडाल में होंगे विवाह और निकाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को एक पंडाल में 224 विवाह और 27 शादियां होंगी। अकबरपुर डिग्री कालेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम की प्रशासन से तैयारियां पूरी कर ली हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पंडाल और स्टेज की भव्य साज सज्जा की गई है। वर वधू के परिजनों के बैठने की व्यवस्था अलग से की गई है। विवाह पांडाल को ई से एच तक आठ ब्लाकों में बांटा गया है। प्रत्येक ब्लाक में 30-30 जोड़े बैठेंगे। जोड़ों को घर से लाने व छोड़ने, वाहन पार्किंग, भोजन, सुरक्षा, प्रकाश, एंबुलेंस, अतिथियों के स्वागत और उपहार वितरण के लिए अलग-अलग अधिकारी लगाए गए हैं। हिंदू रीतिरिवाज से विवाह के लिए गायत्री परिवार के पुरोहितों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और मौलवी निकाह पढ़वाएंगे। विवाह के लिए 224 हवन कुंड बनाए गए हैं। मंच के सामने वीआईपी गैलरी बनाई गई है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। वहीं, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सबसे ज्यादा 41 पंजीकरण राजपुर ब्लॉक और सबसे कम आठ डेरापुर ब्लॉक में हुए हैं। अकबरपुर ब्लॉक में 39, रसूलाबाद ब्लॉक में 32, अमरौधा ब्लॉक में 17, झींझक ब्लॉक में 27, मलासा ब्लॉक में 22, मैथा ब्लॉक में 31, रसूलाबाद ब्लॉक में 32, राजपुर ब्लॉक में 41, संदलपुर ब्लॉक में 22, सरवनखेड़ा ब्लॉक में 12 जोड़ों के पंजीकरण हुए हैं।