फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मवेशियों ने उजाड़ी फसल तो लगाया जाम

मवेशियों ने उजाड़ी फसल तो लगाया जाम

Sat, 09 Feb 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
मवेशियों ने उजाड़ी फसल तो लगाया जाम
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। असालतगंज गोवंश आश्रय स्थल से गुरुवार रात निकले मवेशियों ने आसपास के खेतों की फसलों नष्ट कर दीं। इससे आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार सुबह बिल्हौर-रसूलाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब ढ़ाई घंटे तक यातायात बाधित रहने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम से भीड़ में शामिल तीन महिलाएं भिड़ गईं। महिलाओं को हिरासत में लेने पर किसानों के तेवर नरम पड़ गए। एसडीएम ने जल्द ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

असालतगंज गांव के गोवंश आश्रय स्थल में करीब 500 छुट्टा मवेशी बंद किए गए थे। आश्रय स्थल में चारों तरफ गड्ढा कर मेड़ बनाकर एक गेट लगाया गया है। गुरुवार रात किसी ने आश्रय स्थल का गेट खोल दिया। इससे करीब 100 मवेशी आश्रय स्थल से निकलकर आसपास के खेतों में पहुंच गए और फसलें चर डालीं। शुक्रवार सुबह खेतों की नष्ट फसलें देखकर किसानों का गुस्सा भड़क गया। किसानों और महिलाओं ने सुबह करीब 11 बजे बिल्हौर-रसूलाबाद मार्ग जाम लगाकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यातायात ठप होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। छोटे वाहन चालक दूसरे रास्तों से निकल गए लेकिन बड़े वाहन जाम मेमं फंसे रहे। सूचना पर एसडीएम जेपी पांडेय और सीओ बैजनाथ थाना प्रभारी ललित कुमार व फोर्स को लेक मौके पर पहुंचे। एसडीएम ग्रामीणों का समझा रहे थे, इसी बीच भीड़ में शामिल तीन महिलाएं अधिकारियों से भिड़ गईं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली गई। ये देख प्रदर्शनकर रहे अन्य किसानों के तेवर नरम पड़ गए। एसडीएम ने किसानों ने अराजकतत्व का पता लगवाने और क्षेत्र के छुट्टा मवेशियों को अन्य आश्रय स्थल भिजवाने का आश्वासन देकर करीब डेढ़ बजे जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस को यातायात बहाल कराने में करीब एक घंटा लग गया। शाम करीब 5:30 बजे महिलाओं को थाने से हिदायत देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले पखवाड़े भी गांव में महिलाओं ने जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed