फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   छठवें दिन मिला नहर में डूबे सतेंद्र का शव

छठवें दिन मिला नहर में डूबे सतेंद्र का शव

Sun, 06 Jan 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
छठवें दिन मिला नहर में डूबे सतेंद्र का शव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चपुन्ना। खड़िनी पुल से गंगनहर में कूदने वाले युवक का शव रविवार को मलिकपुर गांव के पास एसडीआरएफ को मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

चपुन्ना निवासी सेवानिवृत्त फौजी जुगुल किशोर का बेटा सतेंद्र पाल उर्फ छोटू (22) एक जनवरी को खड़िनी में गंगनहर में कूद गया था। जुगुल किशोर की गुहार जिलाधिकारी से लखनऊ से आई राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) बुलाकर नहर में लापता युवक की तलाश कराई। रविवार को दोपहर करीब 11 बजे मलिकपुर गांव के सामने एसडीआरएफ को सतेंद्र का शव मिला। शव की नाक से खून रिस रहा था। शव मिलने की सूचना पर नहर किनारे भीड़ लग गई। मृतक दो भाई और एक बहन थी।
विज्ञापन



बड़ा भाई पंकज की टेंट की दुकान है, दूसरा अजय सिंह पाल सेना में है। बहन जूली पिता के साथ मुंबई मे रहती है। सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिर्पोट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छठवें दिन मिला नहर में सतेंद्र का शव
एक जनवरी को खड़िनी पुल से गंगनहर में कूद गया था
फोटो 06सीएचबीपी56 मृतक छात्र सतेंद्र उर्फ छोटू पाल (फाइल फोटो) ।
फोटो 06सीएचबीपी57 रोते बिलखते मृतक छोटू के परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed