फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रथम पेज हरदोई

हरदोई : नशे में बेटे को पीटने से खफा पत्नी ने पति को मार डाला

Tue, 04 Jun 2019 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
प्रथम पेज हरदोई
हरदोई में डेढ़ साल के मासूम बेटे की पिटाई से खफा पत्नी ने मंगलवार की शाम नशे में धुत टेंपो चालक पति की बांके से गर्दन पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद महिला गांव से भाग गई। परिजनों ने ग्रामीणाें की मदद से 12 किमी दूर तक महिला का पीछा कर दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। अभी परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के कठोनी मजरा कौड़िया निवासी बृजेश (30) पुत्र रघुनाथ टेंपो चालक था। बृजेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। दो भाई गांव में मां के साथ और एक भाई बाहर मजदूरी करता है। शाम छह बजे बृजेश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मासूम बेटे मनीष को बेवजह पीटना शुरू कर दिया। पत्नी ममता ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। गुस्से में आगबबूला ममता ने पास में ही रखे बांके से पति की गर्दन पर तीन-चार वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पति की हत्या करने के बाद ममता शोर मचाते हुए घर से बाहर निकलकर भागने लगी। ममता को भागता देख बृजेश का बड़ा भाई रामबक्श अन्य ग्रामीणों के साथ पीछे भागा और पकड़कर वापस गांव लाकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी एसपी उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली निवासी ममता ने बृजेश के साथ सात साल पहले दूसरी शादी की थी। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बताया कि परिजन ममता का पूरा पता नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर सीओ संडीला नागेश मिश्रा भी पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed