फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शोहदे से परेशान शिक्षिका ने जहर खाकर जान दी

शोहदे से परेशान शिक्षिका ने जहर खाकर जान दी

Tue, 12 Mar 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
शोहदे से परेशान शिक्षिका ने जहर खाकर जान दी
घाटमपुर। फोन पर अश्लील बातें करने और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए जाने से परेशान एक शिक्षिका ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाए जहां से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर पहुंचते-पहुंचते शिक्षिका की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी सूचना नहीं मिली है। जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना सजेती के निमधा गांव निवासी रामकिशन उर्फ जीते निषाद की पुत्री प्रतिभा (20) गांव में ही संचालित एक कोचिंग सेंटर में शिक्षण कार्य करती थी। शिक्षण कार्य के दौरान ही उसका परिचय कोचिंग संस्थान में पढ़ाने वाले एक युवक से हुआ था। युवक पड़ोसी कस्बा मूसानगर (कानपुर देहात) निवासी था। युवक प्रतिभा से मेलजोल बढ़ाने लगा जिसका गांव वालों ने विरोध किया और कोचिंग सेंटर भी बंद करा दिया था। बीते वर्ष ही कोचिंग सेंटर बंद हो गया था।
विज्ञापन

इधर, गांव और घरवालों के विरोध के बावजूद भी युवक ने प्रतिभा से फोन पर बराबर संपर्क बनाए रखा। परिजनों ने बताया कि बीते दो दिन पूर्व युवक ने प्रतिभा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर प्रतिभा काफी तनाव में आ गई। सोमवार की दोपहर वह अपने घर पहुंची और थोड़ी देर बाद ही उसने कीटनाशक की गोली खा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन उसको सीएचसी ले भागे। जहां से डाक्टरों ने हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया। लेकिन, हैलट पहुंचते-पहुंचते प्रतिभा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। इधर, सजेती पुलिस ने बताया कि सूचना मिली है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed