फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर 8.63 लाख लूटा

पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर 8.63 लाख लूटा

Tue, 12 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर 8.63 लाख लूटा
हसनगंज (उन्नाव)। पेट्रोल पंप के मालिक और भाजपा की जिला महामंत्री के बेटे को गोली मारकर बाइक सवार बदमाश 8.63 लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


हसनगंज थानाक्षेत्र के ऊंचाद्वार निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सविता रावत का ऊंचाद्वार चौराहे के पास ही पट्रोल पंप है। पंप का संचालन उनका बेटा अनुपम रावत करता है। सोमवार की सुबह अनुपम दो दिन की बिक्री के आठ लाख 63 हजार 800 रुपये लेकर कार से हसनगंज कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने जा रहे थे।

पंप से करीब तीन किमी की दूरी पर बीबीपुर चिरियारी गांव के पास अपाचे बाइक से आए दो युवकों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। अनुपम के अनुसार एक युवक कार की दाहिनी खिड़की और दूसरा बाईं खिड़की की ओर खड़ा हो गया। वह जब तक कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवकों ने तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


एक युवक कार का दरवाजा खोल कागज में लिपटी रुपयों की गड्डी उठाने लगा। उसने विरोध किया तभी दाहिने ओर खड़े लुटेरे ने गोली चला दी। गोली उसके बाएं हाथ में कंधे के नीचे लगी। इसके बाद लुटेरे रुपये लेकर भाग निकले। उसने पहले परिजनों और बाद में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए हसनगंज, अजगैन, औरास सहित आसपास के अन्य थानों में वाहनों की चेकिंग भी कराई। हसनगंज एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed