{"_id":"5c76e51abdec2273970e5c87","slug":"151551295770-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पेट्रोल भरे टैंकर में लगी आग, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पेट्रोल भरे टैंकर में लगी आग, जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर में बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोल भरे टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी।जिससे टैंकर में भीषण आग लग गई। पुलिस ने विस्फोट होने की आशंका के चलते हाईवे की दोनों लेन का यातायात रोक दिया। दो वाहन लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
बुधवार की देरशाम कानपुर की ओर से आ रहे पेट्रोल भरे टैंकर में जैनपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी इससे टैंकर दूसरी लेन पर पहुंच गया और उसमें आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के इलाके मे हड़कंप मच गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने माती फायर स्टेशन से दो दमकल वाहन बुलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। एफएसओ पुष्पेन्द्र सिंह ने टैंकर फटने की आशंका पर हाइवे की दोनों लेन का यातायात रोक दिया। जिससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।इसके बाद यातायात चालू हो सका।कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक असेवा भोगनीपुर निवासी अनूप घायल हो गया है उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। आग बुझाने के बाद यातायात बहाल करा दिया गया है।