{"_id":"5c13f24ebdec22570c3f6ff3","slug":"151544811086-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और लोडर की भिड़ंत, चालक व खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और लोडर की भिड़ंत, चालक व खलासी की मौत
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव के समीप मुगलरोड पर गुरुवार की देररात ट्रक व लोडर की आमने-सामने टक्कर होने से ट्रक के खलासीऔर लोडर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
हरदोई जिले के थाना बिलग्राम के गुलेरी निवासी अनुज दुबे ने बताया कि चचेरा भाई नितिन दुबे (20) ट्रक में क्लीनर था। वह बीते गुरुवार देररात हरदोई से कालपी मौरंग लादने ट्रक से जा रहे थे। तभी निन्हौरा गांव के पास मुगल रोड पर एक लोडर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नितिन की घटनास्थल पर मौत हो गई। लोडर चालक कानपुर, श्याम नगर निवासी कल्लू ने बताया कि उनका पुत्र सोहेल (21) लोडर से बांस लादकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी मानिकचंद्र पटेल ने बताया कि ट्रक के परिचालक और लोडर के चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।