{"_id":"5b1d79654f1c1b53268b545a","slug":"151528658277-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे तीन दोस्\nत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे तीन दोस् त, एक की मौत
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर (कानपुर)। शिवराजपुर के प्राचीन खेरेश्वर मंदिर के गंगा तट पर पिकनिक मनाने आए तीन युवक स्नान के दौरान गहरे पानी समा गए। तीनों को डूबते देखकर अन्य लोगों ने शोर मचाया और नदी में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला। मौके पर स्नान कर रहे शिवराजपुर ब्लाक प्रमुख ने एक बेसुध युवकों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
कानपुर नगर के नौबस्ता आनंद विहार निवासी शुभम (25) पुत्र अनिल मिश्रा अपने मोहल्ले के ही दोस्त अमन पुत्र अरुण और आकाश राजपूत पुत्र अनिल राजपूत के संग रविवार की सुबह क्षेत्र के खेरेश्वर गंगा तट पर पिकनिक मनाने आए थे। सुबह करीब 10 बजे तीन दोस्त गंगा नदी में स्नान कर रहे थे, तभी तीनों गहरे पानी में चले गए। अमन और आकाशतो जैसे-तैसे बाहर निकल आए, लेकिन शुभम गहरे जल में शमा गया।
मौके पर मौजूद लोगों के चीख-पुकार करने पर दौड़े घाट पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद शुभम को बाहर निकाला जा सका। गंगा स्नान के लिए आए ब्लाक प्रमुख राजेश कोरी ने युवक की हालत गंभीर देख अपनी गाड़ी से शुभम को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां शुभम की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।