{"_id":"59ada7cc4f1c1b44738b5056","slug":"151504552908-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान, दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान, दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर में रविवार रात सूने मकान और दुकान का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये और लाखों का सामान चुरा ले गए। मकान मालिक ने पांच नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। घटना के वक्त पूरा परिवार लखनऊ में था।
याकूबपुर निवासी ऊषा देवी पत्नी राजेश सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह इलाज कराने के लिए परिवार सहित लखनऊ गई थीं। घर पर ताला लगा था। रविवार रात कस्बे के जीतबहादुर, राजा, सूरजमुखी, कमलेश व विनोद तथा आठ लोग ताला तोड़कर घर में घुस आए। कमरे की अलमारी में रखे दो लाख रुपये और करीब तीन लाख का जेवर चोरी कर लिया।
इसके बाद घर के बाहर बने मेडिकल स्टोर का भी ताला तोड़ा और वहां रखा सामान भी ले गए। मकान मालिक के अनुसार पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। पड़ोसियों ने इन लोगों को चोरी करते हुए थी देखा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वे लोग घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कीमती सामान और नगदी गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष बलराज शाही ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पीड़िता के पति पर इसी मकान पर लोन लेकर फिर उसे बेचने के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले की जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी।