{"_id":"59a5bb194f1c1b52738b459b","slug":"151504033561-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"194 ग्राम सोना लेकर भाग गया कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
194 ग्राम सोना लेकर भाग गया कारीगर
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सराफा व्यापारी से जेवरात बनाने के लिए 194 ग्राम सोना लेकर एक कारीगर भाग गया। मंगलवार को व्यापारी ने कोतवाली में कारीगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लोहा बाजार निवासी राघवेंद्र प्रताप उर्फ लालू ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी शेख अमरुल हुसैन पुत्र शेख आवूल हुसैन सोमवार को उसकी दुकान पर आया। उसने आभूषण सफ ाई कारीगर की जमानत पर अमरुल को जेवर बनाने के लिए 194 ग्राम सोना दे दिया।
अमरुल ने शाम तक जेवर बनाकर देने की बात कही थी। शाम तक वह दुकान पर जेवर लेकर नहीं आया। खोजबीन करने पर भी अमरुल का कुछ पता नहीं चला। जमानत लेने वाले आभूषण सफाई कर्मचारी से पूछा तो वह भी कुछ नहीं बता सका। मंगलवार शाम सराफा व्यापारी ने अमरुल के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।