{"_id":"5953f4914f1c1b42598b4572","slug":"151498674321-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना में गड़बड़ी पर महरी प्रधान व सचिव पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना में गड़बड़ी पर महरी प्रधान व सचिव पर एफआईआर
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास योजना में गड़बड़ी पर महरी प्रधान और सचिव पर एफआईआर
हरदोई। कछौना विकास खंड की ग्राम पंचायत महरी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ अपात्राें को देने की पुष्टि जांच में हो गई है। जांच अधिकारी की आख्या के आधार पर जिलाधिकारी ने महरी की ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए थे। बुधवार शाम खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर बघौली थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बीते वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कछौना विकास खंड की ग्राम पंचायत महरी में लोगों को लाभान्वित किया गया था। कुछ दिन पूर्व परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार यादव को जानकारी मिली थी कि गांव में कुछ अपात्राें को भी सुविधा शुल्क लेकर लाभान्वित कर दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच ब्लाक के एडीओ पंचायत और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता से कराई गई थी।
परियोजना निदेशक की माने तो जांच रिपोर्ट में 10 अपात्रों को लाभान्वित किए जाने की पुष्टि हुई थी। अपात्राें को लाभ दिए जाने का पूरा मामला मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान अंजू सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम के निर्देशों के क्रम में खंड विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने बघौली थाने में ग्राम प्रधान अंजू सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी है। ग्राम प्रधान अंजू सिंह छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं।
खाताें पर लगाई रोक
परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गांव में कुल 39 लाभार्थी थे। इनमें से 10 अपात्र निकले हैं। फिलहाल सभी लाभार्थियाें के बैंक खातों से धनराशि आहरित करने पर रोक लगा दी गई है। इस बाबत संबंधित बैंक के जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना का मामला, दस अपात्रों को दिया था योजना का लाभ