फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   150 feet high national flag hoisted in Industrial city kanpur

लहराया 150 फीट ऊंचा तिरंगा, 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' से गूंज उठी औद्योगिक नगरी

Mon, 04 Dec 2017 02:12 PM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
150 feet high national flag hoisted in Industrial city kanpur
लहराया गया 150 फीट ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा लिए, ‘वंदे मातरम’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते युवा, बच्चे व वरिष्ठ नागरिक। कुछ ऐसा माहौल था रविवार को फूलबाग मैदान का जहां पर जेसीआई कानपुर की ओर से 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। इसका अनावरण सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व जय कुमार सिंह जैकी ने किया।
विज्ञापन






 

हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आया

150 feet high national flag hoisted in Industrial city kanpur
झंडारोहण करते सांसद मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए मैदान पर खासी भीड़ नजर आई। हाथों में मोबाइल लिए हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आया। नीले आसमान के नीचे लहराते तिरंगे को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति के मन में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गूंज उठा जयघोष

150 feet high national flag hoisted in Industrial city kanpur
इस पावन अवसर पर मौजूद सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही फूलबाग मैदान में लोग आना शुरू हो गए थे। हाथों में झंडा और गले में तिरंगा पटका डाले शहरवासी देशप्रेम की भावना में डूबे हुए थे। 150 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज ने खुले आसमान में जैसे ही अपनी झलक दिखाई, पूरा मैदान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। पूरे माहौल में देशप्रेम की भावना घुल गई थी। लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सभी ने सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।

 
विज्ञापन

आर्मी बैंड व बच्चों की विशेष प्रस्तुतियां

150 feet high national flag hoisted in Industrial city kanpur
आर्मी बैंड ने दी विशेष प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
देश रंगीला..भारत का रहना वाला हूं..ये देश है वीर जवानों का... जैसे देशभक्ति के गानों पर जेसीआई क्लब के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं जिसको देखकर हर कोई झूम उठा। विश्व विकलांग दिवस के मौके पर मूक बधिर बच्चों व स्पास्टिक सेंटर के बच्चों ने गीत गाया व स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों की ओर से गाया गया गाना ‘हम काम करेंगे ऐसे जो सारा जमाना देखेगा’ ने हर किसी को भावविभोर कर दिया। वहीं प्रख्यात नृत्यांगना बंदना देबरॉय ने विशेष प्रस्तुति दी। आर्मी बैंड व एनसीसी कैडेट ने भी विशेष प्रस्तुति दी।


शहीद के परिजनों व स्वतंत्रता सेनानियों का इस मौके पर सम्मान किया गया। साथ ही झंडा गीत के रचयिता श्यामलाल गुप्ता ‘पार्षद’ के वंशज साकेत और राजेश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, सेना के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर वी एम शर्मा, ब्रिगेडियर पी एम रथ, मेजर कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, एमएलसी अरुण पाठक, नीलिमा कटियार, क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सुनील गुप्ता, आशीष, अमित, अमित गोयनका, अमित जिंदल, संजय आनंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


 

24 लाख रुपये का खर्च आया झंडा बनवाने में

150 feet high national flag hoisted in Industrial city kanpur
एनसीसी कैडेट ने दी विशेष प्रस्तुति , फोटो खीचती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
क्लब सचिव अमित जैन ने बताया कि यह तिरंगा तीन सेट में तैयार किया गया है जिसमें करीब 24 लाख रुपये का खर्च आया है। इस तिरंगे को मुंबई और सिलवासा में तैयार किया गया है। 36 गुणा 24 फीट के तीन ध्वज मुंबई में विशेष रूप से तैयार कराए गए हैं। इसका पोल सिलवासा, गुजरात में तैयार किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed