{"_id":"5957986a4f1c1b44748b506e","slug":"1498912922403-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कई अधिकारियों का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में लंबे समय से तैनात चल रहे कई विभागों के अफसरों का शनिवार को तबादला हो गया। डीडीओ रजितराम मिश्र का स्थानांतरण हरदोई हो गया। जबकि परियोजना निदेशक विवेक त्रिपाठी को सीतापुर, उपायुक्त मनरेगा सुशील कुमार सिंह का इसी पद पर सीतापुर स्थानांतरण किया गया है। सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार बस्ती भेजे गए हैं जबकि डीआईओएस प्रेम प्रकाश मौर्य को निदेशालय बेसिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है। उनकी जगह डायट प्राचार्य अरविंद कुमार द्विवेदी को डीआईओएस बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन