{"_id":"5956630c4f1c1b414d8b462a","slug":"1498833723730-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून - पुखरायां (तीसरी फाइल):","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून - पुखरायां (तीसरी फाइल):
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के बिवियापुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर हजारों रुपये के गहने और नगदी पार कर दिए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
गांव के राजबहादुर ने बताया कि परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। रात में आहट पर जागी पत्नी उमाकांती ने देखा तो कुछ लोग कमरे से निकलकर भागते नजर आए। वहीं कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। मां के कपड़ों का बक्सा, अलमारी में रखे गहने और पांच हजार रुपये नदारद थे। रामजी ने बताया कि परिवार के सभी लोग घर के बाहर मैदान में सो रहे थे। शुक्रवार को सवेरे घर में रखा एक बक्सा नदारद था। गांव के बाहर गए लोगों ने खेत में खुला बक्सा पड़े होने की जानकारी दी। उसमें रखे गहने और 6,200 रुपये नदारद थे। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक महीने पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिट्टनदेवी ओर केशकली के घरों में चोरी हो गई थी। उनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका। इस बाबत थाना इंचार्ज भीमसेन पोनियां ने कहा कि चोरियों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
बिवियापुर के दो घरों से नगदी-गहने चोरी
अमर उजाला ब्यूरो