फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कानपुर देहात-03

कानपुर देहात-03

Thu, 29 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात-03

विज्ञापन

कानपुर देहात।
अब ऑनलाइन पंजीकृत हुए बेरोजगारों को प्रदेश भर में लगने वाले रोजगार मेले की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सेवा योजन विभाग उन्हें मोबाइल पर मैसेज के जरिए जानकारी उपलब्ध कराएगा। विभाग के पोर्टल पर उन कंपनियों के नाम भी होंगे जो मेले में शामिल होंगी। इसके लिए बेरोजगार युवक आनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।
सेवायोजन विभाग ने जून माह से नई व्यवस्था लागू कर दी है। इससे बेरोजगारों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब तक विज्ञप्तियों के माध्यम से रोजगार मेले की जानकारी दी जाती थी। इसमें केवल जिले के ही बेरोजगारों को जानकारी हो पाती थी। उन्हें दफ्तर जाकर पता करना होता था कि मेले में कौन-कौन सी कंपनियां रोजगार का अवसर दे रही हैं। इसके बाद वह तय करते थे कि वह इसके लिए पात्र हैं या नहीं। इस व्यवस्था से बेरोजगारों को परेशानी होती थी। सरकार ने इसमें बदलवा किया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार मेले की जानकारी सेवायोजन के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर प्रदेश भर में चल रहे रोजगार मेलों की जानकारी मिल सकेगी। कंपनी का पूरा विवरण व मेले की तिथि का स्पष्ट उल्लेख होगा। आनलाइन पंजीकृत बेरोजगारों का प्रोफाइल जिस कंपनी से मैच करेगा, वे उसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वेबसाइट में कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। जिला सेवायोजन अधिकारी कंपनी के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद निदेशालय भी कंपनी के बारे में पूरी जानकारी अपडेट करेगा। रोजगार मेले की तिथि से एक दिन पहले अभ्यर्थी के मोबाइल पर संदेश भेज दिया जाएगा। इससे वह समय से वहां जाकर मेले में शामिल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

क्या कहते हैं अधिकारी
जिले में करीब 12 हजार बेरोजगार ऑनआइन पंजीकृत हैं। नई व्यवस्था के तहत उन्हें प्रदेश के सभी रोजगार मेलों की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे। जून माह से यह व्यवस्था लागू हो गई है।
-देवेश त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी


अब मोबाइल पर मिलेगा रोजगार व मेले का संदेश
क्रासर:::
-बेरोजगारों को मेले की जानकारी के लिए नहीं पड़ेगा भटकना
-विभाग की वेबसाइट पर पूरे प्रदेश में दिखेंगे रोजगार के अवसर
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed