{"_id":"5936f9644f1c1bcf138b45dc","slug":"149677502714-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, भाई घायल
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया(कन्नौज)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कानपुर नगर के बिल्हौर कस्बा निवासी आशू (18) अपने बड़े भाई दीपू (22) के साथ सोमवार को बिधूना औरैया में रहने वाली बहन के घर बाइक से आया था। मंगलवार की दोपहर को दोनों भाई घर लौट रहे थे। ठठिया थाना क्षेत्र में विशिष्ट मंडी समिति के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे आशू की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ठठिया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल दीपू को राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। इसके बाद उसके परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दी। दोनो बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
- विशिष्ट मंडी समिति के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
- बिधूना में रहने वाली बहन के घर से लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए भाई