फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डायरिया से महिला की मौत, 13 भर्ती

डायरिया से महिला की मौत, 13 भर्ती

Wed, 07 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
डायरिया से महिला की मौत, 13 भर्ती
उन्नाव। सूरज की तपिश लगातार बेहाल कर रही है। लगातार लू व डायरियों के मरीजों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिला अस्पताल के साथ सीएचसी और पीएचसी में भी मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 13 मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। काफी संख्या में मरीज शहर के नर्सिंगहोम में भी भर्ती हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला पूरननगर निवासी रजनीश कुमार की पत्नी माया (38) को उल्टी दस्त आने पर सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रात भर इलाज के बाद मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गंगाघाट के सन्नी सरांय निवासी अजय की बेटी स्नेहा (पांच माह), कोतवाली के मुल्लनतरफ निवासी सिकंदर की बेटी आलिया (एक), कल्याणी मोहल्ला के रिंकू का बेटा अवी (पांच माह), करोवन निवासी लखन सिंह की बेटी वैष्णवी (एक), मसवासी के मोतीलाल के पुत्र संगम (एक),


फतुल्लानगर के अवधेश का पुत्र विकास (तीन माह), करोलबाग निवासी आशिया (28) पत्नी अनीश खां व तालिब सरांय निवासी नजमा (65) व माखी के सेलई गांव निवासी गुड्डू का बेटा करन (एक) को उल्टी दस्त होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

तपिश व लू के कारण डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। लू के मरीज भी बढ़ रहे हैं।

-मौसम में बदलाव के साथ ही बढ़ रहे डायरिया के मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed