{"_id":"5934528e4f1c1b212f8b45e4","slug":"1496601242926-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटने से 26 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पलटने से 26 श्रद्धालु घायल
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम(कन्नौज)। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप रविवार को तालग्राम के बिरौली गांव के निकट खड्ड में पलट गई। पिकअप में सवार 26 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में 13 को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत नाजुक होने पर सैफई रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायल हुए सभी श्रद्धालु मैनपुरी जनपद से सिंघीरामपुर घाट गंगा स्नान करने आए थे। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
मैनपुरी जनपद के थाना बरनाल के विनायकपुर गांव के लोग गंगा दशहरा में स्नान के लिए सिंघीरामपुर आए थे। रविवार की दोपहर गंगा स्नान कर लौटते समय तालग्राम-तेराजाकेट मार्ग पर बिरौली के मॉडल स्कूल से समीप तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। ग्रामीणों ने 100 नंबर व 108 नंबर को सूचना दी। सूचना पर यूपी 100 के पुलिस कर्मियों ने 13 घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। यहां से तीन यतेंद्र, जयवीर व उर्वेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन परिजन जिला अस्पताल के घायलों को सैफ ई लेकर गए हैं।
शेष घायलों को आसपास के निजी चिकित्सकों के पास भर्ती कराया गया है। पिकअप का चालक करहल निवासी कुलदीप भाग गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। वहीं, अस्पताल में डा. शरीफ, डा. विजय वर्मा व डा. वेद प्रकाश घायलों के इलाज में जुटे रहे। पिकअप में सवार घायल विद्याराम, स्वदेश आदि ने बताया कि चालक कुलदीप की आंखें थकी थी। वह कह रहा था, कि सारी रात जगा हूं। लौटने के बाद वह गाड़ी नहीं चलाएगा।
विज्ञापन
- तीन की हालत नाजुक, सैफई रेफर, मैनपुरी से आए थे गंगा स्नान करने