{"_id":"593450b14f1c1bed268b45cc","slug":"14966007665-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा पंखे में करंट से भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा पंखे में करंट से भाई-बहन की मौत
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जसोदा(कन्नौज)। घर में रविवार को फर्राटा पंखे के पास छह माह के भाई को गोद में खिला रही बहन करंट की चपेट में आ गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे दंपति शव देखकर बेहोश हो गए।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बैसाबारी निवासी नीरज सक्सेना की छह वर्षीय बेटी रजनी रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने छह माह के भाई आलोक को गोद में लेकर कमरे में चल रहे फर्राटा पंखे के पास खेल रही थी। पंखे में करंट दौड़ रहा था।
इसी दौरान रजनी ने पंखे को छू लिया। रजनी और उसके भाई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शोर सुनकर घर के बाहर बैठा नीरज, पत्नी के साथ भागकर अंदर गया। बेटे और बेटी का शव देखते ही दंपति बेहोश हो गए। हादसे की खबर सुन सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
नीरज ने बताया कि उसके तीन लड़कियां है। लक्ष्मी (12), रजनी (06) व जान्हवी (3) साल की है। बड़ी मिन्नतों के बाद घर में वंश चलाने के लिए लड़का हुआ था। भगवान ने उसे हमेशा के लिए हमसे छीन लिया।
- छह साल की बहन अपने छह माह के भाई को गोद में लेकर खिला रही थी