फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मौसी ने जबरन कराई शादी, चाचा ने हड़पा मकान

मौसी ने जबरन कराई शादी, चाचा ने हड़पा मकान

Tue, 02 Apr 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
मौसी ने जबरन कराई शादी, चाचा ने हड़पा मकान
उन्नाव। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी उसकी मौसी ने राजस्थान में रहने वाले युवक से जबरन कराई थी। युवती के चाचा ने उसके हिस्से का मकान भी हड़प लिया। राजस्थान से बचकर लौटी युवती ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवती को उसका मकान दिला दिया है। साथ ही युवती की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। मां का इलाज कराने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में फतेहपुर निवासी उसकी मौसी ने मां का इलाज कराया। इसके बाद राजस्थान के चुरू में रहने वाले दोगुनी उम्र के युवक से उसकी शादी तय कर दी। 1 जुलाई 2017 को उसे जबरन राजस्थान भेज दिया गया। युवती का आरोप है कि शादी के बदले मौसी ने तीन लाख रुपये लड़के से लिए थे। छह माह तक उसे राजस्थान में रखा गया।
विज्ञापन

जब उसने विरोध करना शुरू किया तो उसे मौसी के साथ वापस फतेहपुर भेज दिया गया। युवती ने बताया कि वह किसी तरह फतेहपुर से अपने घर आ गई। जहां उसे पता चला कि उसके मकान पर चाचा ने कब्जा कर लिया है। उसे मकान बेचने की भी जानकारी हुई। मकान बचाने के लिए उसने पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पुलिस को तीन लाख रुपये में युवती को बेचने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने मौसी, मौसा व जबरन शादी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि युवती व उसकी बहन को उसके घर में रुकवाया गया है।


छोटी बहन पर भी थी नजरें
युवती का आरोप है कि राजस्थान में जिस युवक के पास वह रह रही थी उन्होंने उसकी छोटी बहन पर भी नजरें लगा रखी थी। वह आए दिन उसे धमकी देते थे कि वह उसे बेचकर उसकी बहन को राजस्थान ले आएंगे। आरोपियों के मंसूबों की जानकारी होने पर वह मौसी के साथ फतेहपुर आई और बाद में अपने घर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed