{"_id":"5c5ddaa7bdec220bb35c3395","slug":"141549654695-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ से अभद्रता करने वाले ट्रक संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ से अभद्रता करने वाले ट्रक संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बीती 6 फरवरी को हुई ओवरलोड ट्रकों की जांच-पड़ताल और कार्रवाई के विरोध में ट्रक मालिकों ने सहायक प्रवर्तन अधिकारी का घेराव करने के बाद उनसे अभद्रता और नारेबाजी की थी। शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
एआरटीओ प्रभात कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि बीती 6 फरवरी को उन्होंने अपने स्टाफ के साथ कानपुर-सागर राजमार्ग पर मौरंग लदे ओवरलोड 26 ट्रकों को पकड़ने के साथ उनके चालान काटे थे। बताया कि पकड़े गए ट्रकों को मंडी समिति घाटमपुर में खड़ा करवाया जा रहा था। करीब 50 लोग वहां पहुंचे। इनमें ट्रक संचालक और उनके चालक शामिल थे।
एआरटीओ ने तीन नामों का खुलासा किया है। इनमें महेश शर्मा निवासी घाटमपुर, अभय प्रताप उर्फ मनीष और पप्पू चौहान के नाम बताए हैं। बताया कि भीड़ में पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज, हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एआरटीओ मुर्दाबाद के नारे लगाए। बताया कि कार्रवाई में शामिल लोगों को जानमाल की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
एआरटीओ ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही साक्ष्य के तौर पर घटना का वीडियो पुलिस को दिया है। प्रभारी कोतवाल भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि सहायक प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर तीन नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।