फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सीएचसी से जुड़ें महिलाएं, रोजगार पाएं

सीएचसी से जुड़ें महिलाएं, रोजगार पाएं

Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी से जुड़ें महिलाएं, रोजगार पाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्त्री स्वाभिमान एक संकल्प एक पहल कार्यक्रम का आयोजन जसवंतनगर ब्लाक में संचालित सीएचसी संचालक के केंद्र पर किया गया। इसमें ग्राम पंचायत की महिलाओं एवं अन्य ग्राम पंचायत से आए केंद्र संचालकों ने भाग लिया।

केंद्र संचालक दीप नारायण शुक्ला ने सीएचसी जिला प्रबंधक देवेंद्र सिंह बघेल ,आकाश सोनी का स्वागत किया। जिला प्रबंधक ने ग्राम पंचायतों में संचालित सीएचसी दी जाने वाली डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया। महिलाओं के लिए सीएचसी ने एक नया कदम उठाया है।
विज्ञापन

जिसको स्त्री स्वाभिमान एक संकल्प एक पहल नाम दिया गया है ,इसमें गांव की महिलाएं सेनेट्री नैपकिन पैड बनाने की मशीन लगाकर गांव में ही महिलाओं के लिए अच्छे गुणवत्ता के पैड बहुत कम दरों में उपलब्ध करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे महिलाओं को अपने ही गांव में रोजगार भी मिलेगा। सीएचसी महिलाओं की मदद के लिए तैयार है। जिला प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण साक्षरता मिशन से भी जुड़कर महिलाएं अच्छी आमदनी कर पाएंगी, जो महिलाएं इस योजना में केंद्र का संचालन करेंगी। कार्यक्रम का संचालक सीएचसी संचालक संजीव कुमार शर्मा ने किया। अनीता कुशवाहा, उपमा रानी, शिल्पी दिवाकर, पूजा, प्राची आदि ने कार्यक्रम कोई सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed