{"_id":"5a3ea11b4f1c1b8d698c373e","slug":"141514053915-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष की मिल पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष की मिल पर छापा
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। धान खरीद घोटाले में व्यापारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक एसपी संजीव त्यागी ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के धान मिल पर छापेमारी की। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम सहित कई थानों की फोर्स के साथ हाईवे स्थित धान मिल पर पहुचे एसपी ने वहां मौजूद गार्ड से धान स्टाक के बारे में जानकारी ली। मौके पर कोई कागजात नहीं मिलने पर गार्ड के मोबाइल से मिल के मुनीम से बात की।
निर्देश दिया कि वह धान खरीद संबंधी छह माह की पत्रावलियों के साथ रविवार को कोतवाली पहुंचे। एसपी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की धान मिल पर छापेमारी की गई है। रात में कुछ अन्य मिलों पर भी छापेमारी की जाएगी। धान खरीद घोटाले का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाएगा। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि धाम खरीद मामले को लेकर आढ़ती चार दिन से हड़ताल पर हैं। चार दिन में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। वे धान खरीद घोटाले की जांच कराने और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।