फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   विरासत संभलाने को मैदान में उतरेंगे

विरासत संभलाने को मैदान में उतरेंगे

Wed, 25 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
विरासत संभलाने को मैदान में उतरेंगे
फर्रुखाबाद। नगर पालिका की राजनीति के धुरंधरों ने अपनी विरासत बचाने के लिए मां और पत्नी को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। पिछली बार पत्नी के सहारे सीट पर काबिज रहे नेता आरक्षण बदलने पर खुद मैदान में उतरने को तैयार हैं। कोई आठवीं बार तो कोई तीसरी बार सीट पर परिवार का कब्जा बरकरार रखने के लिए मैदान में उतर चुका है।
विज्ञापन



शहर के ब्रह्मनगर पर 1963 से डॉ. रामलाल वर्मा के परिवार का कब्जा है। परिसीमन में इस वार्ड का नंबर 28 सेे बदलकर 29 हो गया है। कुछ हिस्सा भी इधर-उधर हुआ है। पांच बार स्व. रामलाल और दो बार से उनकी पत्नी विरमा देवी सभासद रही हैं। पिछली बार महिला के लिए आरक्षित रही ये सीट इस बार पिछला वर्ग के खाते में चली गई है। विरमा फिर अपने और अपने पति के काम की
विज्ञापन



बदौलत मैदान में उतरने को तैयार हैं। इसी तरह गुरुतेजबहादुर वार्ड पर तीन बार से मोहम्मद असलम का परिवार काबिज है। पिछली बार अनारक्षित रही ये सीट अब पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई है। अपनी विरासत संभालने के लिए असलम ने बीवी परवीन को मैदान में उतार दिया है। परवीन पहले भी सभासद रह चुकी हैं। वार्ड 20 कबीरनगर का नंबर अब 28 हो गया है। पिछली
विज्ञापन
विज्ञापन



बार अनारक्षित रहा ये वार्ड अब महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इस वार्ड से पिछली बार जीते इजहार अहमद ने मां बिल्कीस बेगम के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। बिल्कीस बेगम पहले भी सभासद रह चुकी हैं। लक्ष्मण नगर से दो बार से सभासद चुने जा रहे संतराम बाथम फिर मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक चुके



हैं। लक्ष्मण वार्ड का नंबर अब 14 होने के साथ सीट पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित हो गई है। अभी तक वार्ड 18 रामनगर का नंबर अब छह हो गया है। महिला के लिए रिजर्व रही ये सीट अब पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। निवर्तमान सभासद रन्नो ने फिर प्रचार शुरू कर दिया है। रामनगर सीट लगतार दो बार से रन्नो के परिवार का कब्जा है। पहले उनके पति श्यामसुंदर लल्ला सभासद रह चुके हैं।


वार्ड नंबर 23 परशुराम नगर से दो बार से ऋषि तिवारी जीत रहे हैं। अब 30 नंबर वार्ड हो चुका परशुराम नगर महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इससे ऋषि तिवारी भी घर की महिला को चुनाव लड़ाने का मन बना रहे हैं। अभी तक वार्ड 25 रहे अशफाक उल्ला नगर पर दो बार से पुरुषोत्तम वर्मा के परिवार का कब्जा है। अशफाक उल्ला नगर की वार्ड संख्या अब 31 नंबर होने के साथ अनारक्षित हो गया है। पिछली बार महिला के लिए सीट आरक्षित होने पर लक्ष्मी



देवी जीती थीं। इस बार उनके पति पुरुषोत्तम वर्मा मैदान में उतरने को तैयार हैं, वह पहले भी सभासद रह चुके हैं। बिस्मिल नगर वार्ड पर तीन बार से मोहम्मद ताहिर का परिवार काबिज है। पहले ताहिर जीते, पिछली बार सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर उनकी पत्नी फरीदा ताहिर जीती थीं। इस बार फिर सीट अनारक्षित होने पर फिर ताहिर मैदान में कूद गए हैं। अब तक वार्ड 31 रहे बिस्मिल नगर का नगर अब 23 हो गया है।


विरासत संभालने को मां, पत्नी को मैदान में उतारेंगे धुरंधर
कोई आठवीं बार तो कोई तीसरे बार जीत दर्ज कराने को लगा रहा जोर
धीरज अगिभनहोत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed