{"_id":"59569d324f1c1bcb168b46da","slug":"141498848562-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी उप चुनाव के लिए जसपुरा में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी उप चुनाव के लिए जसपुरा में मतदान आज
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद उप चुनाव के लिए शुक्रवार को विकास भवन से चुनाव संबंधित सामग्री व बैलेट बॉक्स देकर बस से चुनाव कर्मियों की मतदान स्थल के लिए रवानगी हुई। शनिवार को सुबह 7 बजे से तीन बूथों पर चुनाव होंगे। 1513 मतदाता दो प्रत्याशियों के बीच मतदान करेंगे।
जिले भर में रिक्त हुए ग्राम पंचायत सदस्यों के 7 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 3 पदों के लिए उप चुनाव कराए जा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद में दो सीटों पर और ग्राम पंचायत सदस्यों के सभी 7 पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके हैं।
जसपुरा ब्लाक में वार्ड-1 महबरा ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए इसमतुन पत्नी जमाल खां और संतोष कुमारी पत्नी राजकुमार सिंह आमने-सामने हैं। दो मतदेय स्थलों पर तीन बूथों में शनिवार को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। प्राथमिक विद्यालय कक्ष संख्या-1 बूथ में 590, इसी विद्यालय में कक्ष संख्या-2 में 678 और जूनियर हाईस्कूल मड़ौली कला बूथ में 245 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट लघुडाल सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय मेहरोत्रा और जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए एसडीएम पैलानी सुरेंद्र कुमार यादव की देखरेख में मतदान होंगे। कार्यपालक बनाए गए नायब तहसीलदार विपिन कुमार पोलिंग पार्टियों की निगरानी करेंगे। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पीठासीन अधिकारियों व सहायक मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
रिटर्निंग आफीसर बाल गोविंद यादव (जिला कृषि अधिकारी) व जिला प्रशिक्षण अधिकारी कमल किशोर कमल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जेएन तिवारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट अजय मेहरोत्रा ने मतदान कराने व वैलेट पेपर आदि के बारे में चुनाव कर्मियों को अवगत कराया। दोपहर दो बजे तीनों पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र के लिए चुनाव सामग्री के साथ रवाना हुईं।
-1513 वोटर करेंगे दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
-प्रशिक्षण के बाद बस से रवाना हुईं 3 पोलिंग पार्टियां
-जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पड़ेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो