{"_id":"5953f9454f1c1b015f8b4659","slug":"141498675525-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहाधारियों के पहरे में रपटे का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहाधारियों के पहरे में रपटे का निर्माण
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौसा। दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में डाकुओं द्वारा चौथ वसूली के लिए बंद कराए जा रहे सरकारी निर्माण कार्य और मजदूरों व कर्मियों की पिटाई के मद्देनजर ठेकेदारों ने अब अपनी निजी सुरक्षा व्यवस्था में निर्माण कार्य शुरू कराया है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के कुरूहूं गांव के सुंदरपुरवा में बानगंगा नदी पर रपटे का निर्माण ठेकेदार ने चार सशस्त्र बंदूकधारियों के पहरे में बुधवार को शुरू कराया।
एक हफ्ते पहले इसी क्षेत्र में राजा डांड़ी गांव में चेकडैम का निर्माण दस्यु ललित पटेल ने रोक दिया था। मजदूरों को धमकाकर भगा दिया था। डकैत चौथ वसूली चाहते हैं। इसी के मद्देनजर कुरूहूं गांव में जिला पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे रपटे का काम ठेकेदार कुलदीप कुमार त्रिपाठी ने अपने निजी लाइसेंसी शस्त्रधारकों को मौके पर खड़ा करके शुरू कराया है। चार असलहाधारी पूरे समय चौकन्ना रहकर अपनी निगरानी में रपटे का निर्माण करा रहे हैं। ठेकेदार का कहना है कि फिलहाल डकैतों ने उससे कोई चौथ नहीं मांगी।
न ही काम रोकने की धमकी मिली। लेकिन हाल ही में नजदीकी गांव राजा डांड़ी में चेकडैम का काम बदमाशों ने रुकवा दिया था। और भी ऐसे कई कामों में डकैतों के दखल की खबर मिली है। इसी के मद्देनजर उन्होंने अपने बलबूते निर्माण शुरू कराया है। रपटे की लागत लगभग 30 लाख रुपए है। ठेकेदार ने बताया कि उसके चाचा भी पूर्व में निर्माण कार्य इस क्षेत्र में करा चुके हैं। उधर, स्थानीय पुलिस ने इससे अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
-दस्यु प्रभावित क्षेत्र में ठेकेदारों ने दिखाया दमखम
- पिछले हफ्ते बदमाशों ने रोका था चेकडैम का काम