{"_id":"593ed7141126f468578b45b4","slug":"141497290516-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता के पति ने एएनएम व उसके पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता के पति ने एएनएम व उसके पति को पीटा
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमृतपुर। बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की छुट्टी न करने पर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीमारदार व एएनएम के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि गुस्साए तीमारदार ने एएनएम व उसके पति की पिटाई की। एएनएम ने हमलावर के खिलाफ तहरीर देकर सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया। फिलहाल थाने में लिखा-पढ़ी नहीं की गई है।
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव रमौआ निवासी रामप्रकाश ने सोमवार सुबह पत्नी सविता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को फोन किया। फोन न उठने पर वह बाइक से पत्नी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
यहां मौजूद एएनएम मीना देवी ने दाई को बुलवाकर प्रसव कराया। मीना देवी ने पुत्र को जन्म दिया। रामप्रकाश ने पत्नी को प्रसव के कुछ देर बाद ही छुट्टी देने की बात एएनएम से कही।
विज्ञापन
मीना देवी का कहना है कि उसने छुट्टी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जच्चा-बच्चा की 48 घंटे से पहले अस्पताल से छुट्टी नहीं की जा सकती।
इसी बात पर रामप्रकाश उनसे नोकझोंक करने लगे। मामला बढ़ने पर रामप्रकाश ने उनको पीट दिया। जानकारी मिलने पर एएनएम के पति वीरपाल भी आ गए। उन्होंने इसका विरोध किया तो रामप्रकाश ने उन्हें भी पीट दिया।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित एएनएम ने रामप्रकाश के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रामप्रकाश उसकी सोने की चेन भी तोड़कर भाग गया।
उधर रामप्रकाश ने मारपीट व लूटपाट के आरोप को झूठा बताया है।
प्रभारी एसओ सुदीप मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जंजीर ले जाने की बात गलत है।
-पीएचसी में जच्चा-बच्चा की छुट्टी न करने पर हुआ विवाद, एएनएम ने चेन लूटने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी