{"_id":"593d8fee4f1c1b0e548b45f4","slug":"141497206766-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में पकड़े युवक को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में पकड़े युवक को छोड़ा
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। 72825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जी अंक पत्रों से हरदोई डायट से शुरू हुए फर्जीवाड़े से पर्दा उठने के मामले को पुलिस ने दबा दिया है। हरदोई क्राइम ब्रांच पुलिस ने फर्जीवाड़ा के आरोप में पकड़े के युवक से पूछताछ तो की, लेकिन उसको साथ लेकर नहीं गई। इस कारण फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने तीन दिन बाद रविवार को युवक को छोड़ दिया।
छिबरामऊ आवास विकास कालोनी निवासी देवेंद्र उर्फ श्यामू प्रजापति को फर्जी टीईटी अंक पत्र से 72825 भर्ती प्रक्रिया में लाखों रुपयों की वसूल कर नियुक्ति कराने के आरोप में पकड़ा गया था। हरदोई डायट में फर्जीवाड़ा होने का खुलासा होने पर वहां की क्राइम ब्रांच टीम ने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच कर पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों के नाम सामने आए।
इस तरह का फर्जीवाड़ा छिबरामऊ डायट और फर्रुखाबाद में होने का मामला भी प्रकाश में आया। इस गिरोह के सदस्य अन्य जिलों में होने की बात युवक ने बताई थी। इस कारण इस फर्जीवाड़े मेें शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और सफेद पोशों के फ सने की संभावना तेज हुई। लेकिन हरदोई क्राइम ब्रांच टीम ने इस प्रकरण को रफा-दफा करना शुरू कर दिया। इस कारण टीम प्रभारी ने फतेहगढ़ कोतवाल आकर युवक से दो बार पूछताछ की और ठगी के शिकार हुए जेल में निरूद्ध चार युवकों से भी जेल पहुंच कर पूछताछ की।
विज्ञापन
इसके बाद भी वह फर्जीवाड़े के आरोप में पकड़े गए युवक को अपने साथ हरदोई लेकर नहीं गए। वह फतेहगढ़ कोतवाली के पाले में गेंद को डाले रहे। हरदोई पुलिस जब युवक को लेकर नहीं गई तो फतेहगढ़ कोतवाल ने रविवार को युवक को छोड़ दिया। कोतवाल अनूप निगम का कहना है कि हरदोई क्राइम ब्रांच प्रभारी से युवक को कई बार ले जाने के लिए कहा, लेकिन वह लेकर नहीं गए। युवक के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। जब हरदोई पुलिस ने उसको ले जाने के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया तो उसको छोड़ दिया।
पूछताछ में खुलासा होने के बाद भी हरदोई पुलिस युवक को लेकर नहीं गई
शिक्षा विभाग के कर्मचारी और सफेदपोशों पर शिकंजा कसता देख मामला पड़ा ठंडा