{"_id":"5ccb156cbdec2207903d4647","slug":"14-year-old-girl-protested-against-flirting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशाेरी ने किया छेड़खानी का विरोध, युवकों ने केरोसिन डाल लगा दी आग, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशाेरी ने किया छेड़खानी का विरोध, युवकों ने केरोसिन डाल लगा दी आग, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल
Thu, 02 May 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 May 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के गुरसहायगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों ने किशोरी को मारपीट कर केरोसिन डालकर जला दिया। गंभीर हालत में किशोरी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मामला चर्चा में आने के बाद एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज हुआ।
गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 28 अप्रैल की शाम को खेतों की ओर जा रही थी। तभी पड़ोसी सद्दाम पुत्र हसन और तहसीन पुत्र तकी मोहम्मद किशोरी का रास्ता घेरकर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट केरोसिन डालकर किशोरी को जला दिया।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को आग से बचाया
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को आग से बचाया। इस दौरान आरोपी भाग निकले। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। गुरुवार को पीड़िता की मां एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से मिलीं।
उन्हें घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।