फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ा युवक

हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ा युवक

Mon, 01 Apr 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ा युवक
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ क्षेत्र के बेंहटा-गंभीरपुर गांव में एक सिरफिरा युवक हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। गांववालों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन

बेंहटा गंभीरपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बेटा पवन (18) रविवार की सुबह अपनी छोटी बहन शिवानी (8) के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक शिवानी रोने लगी। मौजूद पवन के बड़े भाई राहुल ने उसे डांट दिया। यह बात पवन को नागवार लगी। घर से नाराज होकर भागा और कुछ दूरी पर खेतों से निकली मेगावाट बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। इसके बाद वहीं कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। उसकी इस हरकत की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। परिजन और गांव के लोग टावर के नीचे पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। लोग पवन की मान-मनौव्वल करने लगे। लेकिन, वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। तकरीबन दो घंटे बाद किसी तरह पवन को टॉवर से नीचे उतारा गया। साढ़ चौकी पुलिस ने बताया कि पवन मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। बताया कि उसको समझा-बुझाकर किसी तरह टॉवर से नीचे उतारने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन



फोटो- 31 जीटीआरपी 7- टावर से नीचे उतारने के बाद युवक को लाते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed