{"_id":"5c6ef6f9bdec2275c5124799","slug":"131550776057-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दिन घर नहीं पहुंच सका सीमा सुरक्षा में लगा जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दिन घर नहीं पहुंच सका सीमा सुरक्षा में लगा जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को सरहद पार के हमलों के पलटवार की चुनौतियों से जूझना पड़ता है, तो मौसम की मार का भी कदम-कदम पर सामना करना पड़ता है। लद्दाख में सरहद की निगरानी में मुस्तैद फतेहपुर का सैनिक बर्फबारी में घिर जाने के कारण अपनी शादी में नहीं पहुंच सका। मायूस हुए परिजनों ने अब 11 मार्च को शादी समारोह के आयोजन का निर्णय लिया है।
खागा कस्बे के दर्जिन टोला मुहल्ले के निवासी गौरव शुक्ला भारतीय सेना में है। मौजूदा समय वह लद्दाख में तैनात हैं। गौरव की शादी नजदीकी मोहल्ले ब्राह्मण टोला के एक परिवार में हो रही है। बृहस्पतिवार यानी 21 फरवरी को शादी समारोह का आयोजन था। परिजनों ने बताया कि शादी के लिए अवकाश लेकर गौरव करीब हफ्ते
भर पहले लद्दाख से श्रीनगर के लिए निकले थे, लेकिन भारी बर्फबारी ने उनका रास्ता रोक लिया। शादी से पहले की रस्मों के लिए भी दोनों परिवार बड़ी बेसब्री से गौरव का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच गौरव फोन से परिवारीजनों को अपने जल्द पहुंचने ही उम्मीद बंधा रहे थे। आखिर गुरुवार को शादी की घड़ी आ गई, लेकिन बर्फबारी में घिरे गौरव घर नहीं पहुंच सके। हालात देख घरवालों ने शादी के लिए 11 मार्च तय की है।