फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   क्रिकेट प्रतियोगिता में दतिया को कानपुर ने हराया

क्रिकेट प्रतियोगिता में दतिया को कानपुर ने हराया

Sat, 29 Dec 2018 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में दतिया को कानपुर ने हराया
क्रिकेट प्रतियोगिता में दतिया को कानपुर ने हराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पुल बी का पहला लीग मुकाबला कानपुर व दतिया (मप्र) के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर के गेंदबाजों व बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 8 विकेट से मैच जीत लिया।

शनिवार मैच में दतिया की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में कुल 129 रन बनाए। टीम के अजय परिहार 5 रन, नीरज 66 रन, रजत 25 प्रशांत 5 रन, अजय सिंह 5 रन, आर्पित ने 6 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर टीम के ओपनर बल्लेबाज विनायक ने 8 रन पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद वासिद खान ने 25 व संदीप मित्तल ने 35 गेंदों में 73 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया। कानपुर की टीम के सिर्फ दो विकेट गिरे। संदीप को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के दौरान समाजसेवी रामबाबू गुप्ता, शिक्षक बाबू लाल अहिरवार व हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ला ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर राकेश मिश्रा, चुन्नूराम, रामचंद्र कुरील, प्रेमनारायण, आलोक यादव, आनंद, किशन, लोकेश, इरफान आदि मौजूद रहे। रविवार को प्रयागराज व रीवा के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed