{"_id":"5bdde893bdec2269827d4f7d","slug":"131541269651-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंग, उड़द और मूंगफली खरीदेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंग, उड़द और मूंगफली खरीदेगी सरकार
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खरीफ सीजन की सभी फसलों की अब सरकारी खरीद की जाएगी। सरकार ने मूंग, उड़द और मूंगफली खरीदने के आदेश जारी किए हैं। खरीद के लिए पीसीएफ एजेंसी को नामित किया है। 10 नवंबर से इन फसलों की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी।
जिले में पहली बार खरीफ सीजन की अन्य फसलों मूंग, उड़द और मूंगफली की सरकारी खरीद होने जा रही है। पीसीएफ एजेंसी को खरीद करनी होगी। एजेंसी बांगरमऊ मंडी समिति परिसर में केंद्र खोलने जा रही है। जिला प्रबंधक पीसीएफ अश्विनी कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में खरीद केंद्र खोल दिया जाएगा। बताया कि सरकार ने मूंग 6975 रुपये, उड़द 5600 और मूंगफली के लिए 4890 रुपये प्रति क्विंटल का रेट तय किया है। अपनी उपज बेचने के लिए किसानों को खाद्य विपणन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बाद उसका लेखपालों से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही उपज की खरीद की जाएगी। भुगतान किसानों के खातों में भेजा जाएगा। जिला प्रबंधक के मुताबिक, 30 जनवरी तक खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि तहसीलस्तर के सत्यापन में बांगरमऊ क्षेत्र में इन फसलों की ज्यादा बुआई होने की जानकारी हुई थी। इसी कारण वहां पर ही केंद्र खोला गया है।
धान खरीद में अभी नहीं हुई बोहनी
खरीद शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन जिले में अभी धान खरीद की बोहनी नहीं हुई है। एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुई है। जिले में 29 क्रय केंद्र खोले गए हैं। शनिवार दोपहर तक किसी भी केंद्र में धान का एक भी दाना बिक्री के लिए नहीं पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि खेतों में खड़े धान की कटाई शुरू हो चुकी है। पीसीएफ जिला प्रबंधक का कहना है कि सचिवों की हड़ताल से 2-3 सेंटर ही बंद हैं। अभी किसान केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं। हालांकि सचिवों के स्थान पर दूसरे कर्मचारियों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
-शासन ने 10 से खरीद के लिए पीसीएफ को किया नामित
-बांगरमऊ मंडी समिति परिसर में खुलेगा खरीद केंद्र