{"_id":"5bd607b4bdec2269ae773473","slug":"131540753332-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की करंट की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की करंट की चपेट में आकर मौत
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शिवराजपुर(कानपुर)। खेतों में पशुओं का चारा लेने गए किसान टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। आसपास खेेतों में काम कर रहे जब तक ग्रामीणों ने किसान को बचाने का प्रयास किया, तब तक उसकी मौत हो गई।
एसओ त्रदीप सिह ने बताया की कियोना ग्राम पंचायत के गांव ईश्वरीपुरवा निवासी जय नारायण पुत्र मेवालाल रविवार सुबह खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। तभी एचटी लाइन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में शनिवार की रात हाईटेंशन बिजली तार टूटकर लोहे कटीले तारों पर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से जयनारायण की मौत हुई है। विद्युत विभाग के जेई सुमित कुमार ने पीड़ित को शासन की ओर से मिलने वाले लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।