{"_id":"5bd605aebdec22693e5a3dfc","slug":"131540752814-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ टीम को ग्रामीणों ने घेरा, आरोपी भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ टीम को ग्रामीणों ने घेरा, आरोपी भाग निकला
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज( उन्नाव)। अजगैन कोतवाली के भौली गांव में अवैध असलहा निर्माण व कारोबार की सूचना पर शनिवार को लखनऊ से आई स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम छापेमारी करते हुए एक युवक को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान सिविल ड्रेस में कुछ लोगों द्वारा युवक को जबरदस्ती कार में बैठाते देखकर ग्रामीणों ने एसटीएफ टीम को घेर लिया। टीम के सदस्य जब तक ग्रामीणों को कुछ बता पाते आरोपी युवक टीम को चकमा देकर भाग निकला। जबकि कोतवाली पुलिस इस घटना पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बच रही है।
अजगैन के भौली गांव में अवैध असलहों के कारोबार की सूचना पर शनिवार को एसटीएफ टीम ने छापा मारा। टीम ने गांव के बाहर बनी कोठरी से एक युवक को पकड़ लिया। सादी वर्दी में होने से ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने टीम को घेर लिया। टीम के लोगों ने लखनऊ एसटीएफ से होने की जानकारी दी तो ग्रामीणों ने कदम खींचे। लेकिन इसी बीच आरोपी चकमा देकर भाग निकला। ग्राम प्रधान के पति दीपू सिंह ने बताया कि एक युवक को पकड़ने आए लोग कोटरी से एक बोरे में काफी मात्रा में कोई वजनी सामान लेकर गए हैं। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि टीम आई थी। कुछ सिपाही मांगे गए थे वह भेजे गए थे। आगे की जानकारी नहीं है।