{"_id":"5bbd05aa867a5528230b7c29","slug":"131539114410-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से लूट
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कस्बे की कानपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से धन निकासी कर घर लौट रही महिला से बाइक से आए बदमाशों ने नोटों के बैग छीन लिया और भाग निकले। महिला के चीखने के बाद आसपास के लोग जब तक कुछ समझे बदमाश मौके से रफूचक्कर हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन बाइक सवारों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। महिला ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
बिल्हौर देहात ग्राम प्रधान पति चंद्रशेखर कटियार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर त्रिवेणी गंज निवासी अनीता पत्नी महेश कुमार कस्बे के कानपुर ग्रामीण बैंक से 25 हजार रुपये निकाल कर घर लौट रहीं थी। बैंक से धन निकासी के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे त्रिवेणी गंज पैदल लौट रहीं अनीता को एकाएक पीछे आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तेज झपट्टा मारकर उनके रुपये से भरा बैग छीन लिया। एकाएक घटना से घबराई महिला ने चीखा-चिल्लाया भी लेकिन आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश हरदेव बाबा रामलीला मैदान की ओर भाग निकले। कुछ युवकों ने पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन बाइक सवारों का कोई पता नहीं लग सका। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भेजी गई है, क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस पिकेट को सक्रिय किया गया है।