फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हार्टअटैक से गंगा प्रहरी की मौत

हार्टअटैक से गंगा प्रहरी की मौत

Sun, 29 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
हार्टअटैक से गंगा प्रहरी की मौत
शुक्लागंज (उन्नाव)। नगर के गंगा प्रहरी कहे जाने वाले राकेश दीक्षित की बीती शुक्रवार देररात हार्ट अटैक पड़ने से कानपुर स्थित कार्डियोलॉजी में मौत हो गईं। राकेश को तीन माह पहले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा स्वच्छता अभियान को सफ ल बनाने को लेकर इलाहाबाद में सम्मानित किया था।
विज्ञापन

पोनीरोड निवासी राकेश दीक्षित (52) को हार्ट अटैक पड़ा था। परिजनों ने कानपुर कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया। परिजनों की माने तो हालत में सुधार हो गया था, लेकिन चिकित्सकों ने बाईपास सर्जरी की सलाह दी। उन्होंने बाइपास सर्जरी भी करवाई। इसके बाद हालत लगातार बिगड़ती चली गईं और बीते शुक्रवार की रात दोबारा हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार आनंद घाट पर किया गया।
विज्ञापन

राकेश दीक्षित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ नित्य गंगा आरती सेवा समिति के संयोजक भी रहे। पालिका में निर्वाचित सभासद भी रह चुके हैं। साथ ही प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के करीबी माने जाते हैं। राकेश के निधन की सूचना आते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता गोल्डी की अगुवाई में शोक सभा हुई। घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व सांसद देवी बक्श सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार, केडी त्रिवेदी, कन्हैया अवस्थी, अजय त्रिवेदी, सुरेश शुक्ला, गशेण दीक्षित, राकेश, आशीष त्रिपाठी, अंकुर शुक्ला, मनीष जायसवाल, नीलकमल दीक्षित, कमल वर्मा, अवनीश शुक्ला, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed