फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पिकअप की टक्कर से कोटेदार समेत तीन घायल1

पिकअप की टक्कर से कोटेदार समेत तीन घायल1

Thu, 05 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से कोटेदार समेत तीन घायल1
फतेहपुर। पिकअप की टक्कर से बुधवार को कोटेदार समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कोटेदार को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी पूर्व कोटेदार रामदत्त, रामभवन और आलमपुर गांव के कोटेदार रामशंकर एक ही बाइक से जिला पूर्ति कार्यालय आ रहे थे। थरियांव हाईवे के आमापुर के पास बाइक में एक पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट न होने से बाइक चालक रामदत्त के सिर में गंभीर चोट लगी। चीख


सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से रामदत्त को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, हथगाम थाना क्षेत्र के कसरांव निवासी छोटू रायबरेली लालगंज से बहन कल्पना व भांजी राखी को बाइक पर बिठाकर गांव आ रहे थे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई के पास बोलेरो की
विज्ञापन



टक्कर से बाइक सवार छिटक कर दूर जा गिरे। छोटू गंभीर घायल हुआ, कल्पना व राखी को भी चोट लगी। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी जयकरन कस्बा आया था। बाइक से गांव लौटते वक्त रास्ते में नीलगाय के अचानक सामने से टक्कर हो गई। बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से कोटेदार समेत तीन घायल
कोटेदार को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया
हेलमेट न होने से बाइक चालक के सिर में आई गहरी चोट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed