{"_id":"5b1988ba4f1c1b6d4d8b53fb","slug":"131528400058-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के सहाबापुर और नैनापुर गांव में शराब पीने के बाद दो अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने एक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि दूसरे का बगैर सूचना के अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के सहाबापुर निवासी राजू बाल्मीक (45) बुधवार की रात वह कांधी गांव से शराब पीकर लौटा था। शराब के नशे मेें चिल्ला रहा था। पड़ोसियों ने समझाकर उसे चारपाई में लिटा दिया। सुबह देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी तरह बुधवार को थाना क्षेत्र के नैनापुर गांव में शराब पीने से राम प्रकाश कटियार (52) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीकर राम प्रकाश ताश के फड़ में खेलने लगे थे। अचानक चक्कर आने से गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद उनका शरीर नीला पड़ गया था। परिवारीजनों ने बगैर सूचना दिए उनका अंतिम संस्कार कर दिया। दो मौतें होने से जहरीली शराब बिकने की चर्चाएं जोरों पर हैं। थाना इंचार्ज मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि सहाबापुर निवासी मृत राजू बाल्मीक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ठ हो पाएगा। नैनापुर गांव का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया। फिर भी मामले की छानबीन की जाएगी।