{"_id":"59da69d94f1c1bec538b6665","slug":"131507486169-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर पति को पहुंचाया हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर पति को पहुंचाया हवालात
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
करवाचौथ पर पत्नी ने पति को पहुंचाया हवालात
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। करवाचौथ के त्यौहार पर पत्नी ने तोहफे के रूप में जब पति से घर में शौचालय बनवाने की बात कही, तो पति भड़क गया और उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इससे नाराज पत्नी ने कोतवाली में शिकायत कर दी। पुलिस ने पति को हवालात में बंद कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी वेदराम की पत्नी तारा देवी ने करवाचौथ पर पति से घर में शौचालय बनवाने की बात कही। पत्नी ने ओडीएफ के तहत शौचालय बनवाने को आवेदन किया था, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 6 हजार रुपये वेदराम के खाते में भेज दिए। रविवार शाम पत्नी ने पति से कहा कि वह बैंक से छह हजार रुपये निकालकर उसे दे दे। सुबह शौचालय निर्माण का काम शुरू होगा। इस पर वेदराम भड़क गया और उसने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में तारा देवी को गंभीर चोटें आईं। इस पर वह कोतवाली पहुंची और उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने तत्काल दारोगा वेदप्रकाश चतुर्वेदी को मौके पर भेजा और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि वेदराम पर शांतिभंग की कार्रवाई होगी।