फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मोदी-योगी के भरोसे न बैठो, जनता के बीच जाओ : ओम प्रकाश

मोदी-योगी के भरोसे न बैठो, जनता के बीच जाओ : ओम प्रकाश

Sat, 07 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मोदी-योगी के भरोसे न बैठो, जनता के बीच जाओ : ओम प्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर निकाय के संबंध में नगर इकाई की बैठक लेने आए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री की क्लास में चुनावी रण में उतने की तैयारी कर रहे सूरमा फेल हो गए। कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह और मतदाता सूची तक की जानकारी नहीं दे पाए। खिसियाए क्षेत्रीय अध्यक्ष को ये कहना पड़ा ‘आप लोग लुटिया डुबो दोगे, काम करने के बजाए केवल मोदी और योगी के भरोसे बैठे हो’।


भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश ने शुक्रवार को आवास विकास कालोनी स्थिति विधायक सुनील दत्त द्विवेदी के कैंप कार्यालय पर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सबसे पहले उन्होंने सभासद और चेयरमैन का टिकट मांग रहे कार्यकर्ताओं से हाथ उठवाए। कुछ 18 लोगों ने हाथ उठाकर चुनाव लड़ने की दावेदारी की। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सवाल किया कि
विज्ञापन



आपमें कितने लोगों ने अपने अपने वार्ड की मतदाता सूची देखी है। इस सवाल पर सभी मौन रहे, तो अध्यक्ष ने कहा कि किसी ने मतदाता सूची ही नहीं देखी। फिर क्या आप लोगों ने पात्रों के नाम बढ़वाए होंगे और क्या अपात्रों के कटवाए होंगे। ऐसे ही चुनावी जंग लड़ोगे। सिंखाई करते हुए उन्होंने कहा कि आप को तो लगता है कि मोदी और योगी के सहारे नैया पार हो जाएगी। आपलोग पार्टी की लुटिया डुबोने में लगे हो। आप लोग बस इसकी शिकायत करते हो अधिकारी नहीं सुनते, पुलिस नहीं सुनती। हम राजनीतिक लोग हैं जब तक जनता के बीच नहीं जाएंगे कोई कुछ नहीं सुनेगा। इसके बाद अध्यक्ष ने सवाल किया जनता के बीच जाने के लिए पार्टी डेढ़ महीने से कौन सा अभियान चला रही है। इस सवाल का भी सांसद, विधायक से लेकर कोई भी कार्यकर्ता जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने खुद बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशदी समारोह। फिर सवाल किया, इस अभियान में पहला कार्यक्रम कौन हुआ। यहां भी कार्यकर्ता फेल हो गए। उन्होंने ही बताया कि गांव चलो घर चलो अभियान। निष्क्रियता से निराश भरते हुए उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि गांव चलो अभियान में हमने भी महलेई गांव में रात्रि विश्राम किया था, तब वहां के लोगों ने कहा था कि पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता रात में गांव आए हैं। इसलिए जनता के बीच जाना जरूरी है, तभी जनता हमें तवज्जो देगी और हमारा मिशन फर्रुखाबाद फतह कामयाब होगा। अध्यक्ष ने चेताया कि कोई भी मंडल पदाधिकारी या बूथ अध्यक्ष सेक्टर का संयोजक नहीं बन सकता। एक व्यक्ति के पास केवल एक ही पद होना चाहिए। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला निकाय प्रभारी बनवारी लाल दोहरे, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रांशुदत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, शिवांग रस्तोगी, रामवीर शुक्ला, भास्कर दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

मोदी-योगी के भरोसे न बैठो, जनता के बीच जाओ : ओम प्रकाश
क्षेत्रीय अध्यक्ष की क्लास में फेल हो गए नगर के -पदाधिकारी-कार्यकर्ता
दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष और मतदाता सूची की नहीं दे पाए जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed