फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शहर में अगले11 दिनों तक रुलाएगी बिजली1111

शहर में अगले11 दिनों तक रुलाएगी बिजली1111

Tue, 19 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर में अगले11 दिनों तक रुलाएगी बिजली1111
उन्नाव। उमस भरी गर्मी के बीच अगले 11 दिनों तक बिजली कटौती अभी आपको और रुलाएगी। बिजली विभाग के सोमवार को जारी नए शेड्यूल के मुताबिक शहरी क्षेत्र में रोजाना तीन घंटे की बिजली कटौती होगी। इसके मुताबिक एक घंटा सुबह और दो घंटे शाम को बिजली गुल रहेगी। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार शहरों को 24 घंटे बिजली देने का दावा तो कर रही है। लेकिन हकीकत इसके उलट है। बिजली उपभोक्ता इमरजेंसी रोस्टिंग के साथ-साथ ही लोकल फाल्टों से होने वाली कटौती से बेहाल है। शहर के लिए रोस्टिंग का नया शेड्यूल इसका खुलासा करता है। इसमें सुबह पौने 5 बजे से पौने 6 बजे तक और शाम को पौने 8 बजे से पौने 10 बजे तक बिजली गुल रहेगी। नए बिजली
विज्ञापन



शेड्यूल से आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। बिजली न आने से पानी की भी किल्लत से दो-चार होना पड़ सकता है। वहीं शाम की कटौती से व्यापार चौपट हो सकता है। इसी सप्ताह से त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में व्यापारी तगड़ी दुकानदारी होने की संभावना जता रहे हैं। ऐसे में यदि 30 सितंबर तक शाम को दो घंटे की कटौती हो जाएगी तो व्यापार पूरा चौपट हो सकता है। उपखंड अधिकारी द्वितीय मनीष यादव ने बताया कि मुख्यालय से नया रोस्टिंग शेड्यूल जारी हुआ है। इसमें स्थानीयस्तर पर कुछ निर्धारित नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले 11 दिनों तक रुलाएगी बिजली
- नगर में रोजाना तीन घंटे तक जारी रहेगी कटौती
- कटौती के नए शेड्यूल से उमस भरी गर्मी में बढ़ेंगी दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed