{"_id":"596a594a4f1c1b386e8b4828","slug":"131500141898-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों के खिलाफ मोर्चा खोला
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। विकासखंड सभागार में प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें एआरओ पर कोटेदारों से साठगांठ कर खाद्यान्न वितरण में मनमानी का मुद्दा उठाया गया। बैठक के बाद संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें समस्याओं का निदान न होने पर 25 जुलाई से तहसील में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
चंडौत प्रधान कुंवर बाई की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रधान ने कहा कि एआरओ के पद पर तैनात पूर्ति निरीक्षक की कोटेदारों से साठगांठ होने के कारण कोटेदार अनाज वितरण में धांधली कर रहे हैं और वितरण प्रमाण पत्र भी प्रधानों से सत्यापित नहीं करा रहे हैं। यह भी कहा गया कि प्रधानों की शिकायत पर कोटेदारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
बैठक में एआरओ को सरीला से हटाने की मांग की गई। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कार्रवाई न होने पर संघ 25 जुलाई से एआरओ के विरुद्ध तहसील में धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर चंद्रप्रभा भेड़ी डांडा, महेश्वरी प्रधान, रामकुमार इंद्रपुरा, इल्मात छेड़ी बेनी, दृगपाल हरसुंडी, राधा देवी बसरिया सहित दो दर्जन प्रधान मौजूद रहे। एआरओ डॉ. राकेश ऋषभ के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ बताता रहा।