फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घोटाले के आरोपियों को बचाने का प्रयास

घोटाले के आरोपियों को बचाने का प्रयास

Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
घोटाले के आरोपियों को बचाने का प्रयास
बीघापुर (उन्नाव)। विकासखंड बीघापुर की ग्राम पंचायत मगरायर में सरकारी धन के दुरुपयोग होने की बात सिद्ध होने के बाद भी ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा सकी है। वहीं ग्राम प्रधान के अनुरोध पर अब मामले की दोबारा जांच के आदेश जारी होने से शिकायतकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


ब्लाक की ग्राम पंचायत मगरायर में मनरेगा कार्य में हुए घपले की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता संजीव मिश्रा, बबलू पांडेय, कपिल तिवारी व सिद्ध किशोर कुशवाहा ने अधिकारियों से की थी। जिसकी जांच मनरेगा उपायुक्त शेषमणि सिंह व डीआरडीए के अवर अभियंता इनायत करीम ने की थी।
विज्ञापन


मामले में दोनों अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में मगरायर के मजरा शिवदीन खेड़ा के नाले में 77,228 रुपये का दुरुपयोग पाया गया था। वहीं रामसगरा तालाब में 1,45165 रुप का दुरुपयोग मिला था। अधिकारियों ने 24 मई को जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत कर्ताओं का कहना है रिपोर्ट मिलने के बाद भी सीडीओ ने अभी तक न रिकवरी कराई है और ना ही प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। इसके विपरीत प्रधान के एक पत्र पर आरोपियों को बचाने के लिए अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त एनआरएलएम व परियोजना अधिकारी नेडा की तीन सदस्यीय टीम दोबारा जांच के लिए गठित की है।


शिकायत कर्ताओं का आरोप है इस घपले में दोषियों के नाम उजागर होने के बाद अब उनको बचाने के लिए दोबारा जांच करवाई जा रही है। इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की मांग पर मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

-मगरायर ग्राम पंचायत में लाखों रुपये के दुरुपयोग का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed